ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी इस महीने के अंत में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के ऊपर आईपीएल 2026 को तरजीह देंगे। कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क कथित तौर पर इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, क्योंकि सीरीज की तारीखें 31 मई को होने वाले आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले से टकरा रही हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के शेड्यूल के अनुसार, वनडे सीरीज का आगाज 30 मई से होगा। सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 2 और सीरीज का अंतिम मुकाबला 4 जून को लाहौर में खेला जाना है।
वनडे सीरीज का शेड्यूल आईपीएल 2026 से टकरा रहा है। आईपीएल के ग्रुप स्टेज मुकाबले 24 मई को खत्म होंगे और टॉप चार टीमों को छोड़कर बाकी खिलाड़ी सीरीज में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के खिलाड़ी सीरीज में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।