India vs New Zealand 1st T20I Match Report: संजू सैमसन (Sanju Samson) और नमन धीर (Naman Dhir) की तूफानी पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड 4 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारत ने अपने टी-20 इंटरनेशनल इतिहास का सबसे सफल रनचेज कर इतिहास रच दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। जो कीवियों का अपनी धरती पर भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है।
मेजबान टीम के लिए तूफानी बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अलावा फिन एलन ने 24 गेंदों में 45 रन, बेवन जैकब्स ने 16 गेंदों में 31 रन और डेरिल मिचेल ने 19 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया।