पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेशी टीम घोषित, तंजीद और अमिते को पहली बार मौका (Image Source: IANS)
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है। इसमें पहली बार टेस्ट फॉर्मेट में खेलने वाले बल्लेबाज तंजीद तमीम और अमिते हसन को शामिल किया गया है। यह मुकाबला 8 मई से ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें 8 से 20 मई के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। सीरीज का दूसरा मैच 16 मई से सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। ये दोनों मुकाबले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025–27 साइकिल का हिस्सा हैं।
सीरीज के पहले मैच के लिए चयनकर्ता लगातार उभरते हुए रेड-बॉल टैलेंट पर भरोसा जता रहे हैं। नजमुल हुसैन शांतो टीम की कप्तानी जारी रखेंगे, जबकि ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को उप-कप्तान बनाया गया है।