'शतक हमेशा खास होते हैं', संजू सैमसन को है सीजन की तीसरी सेंचुरी न बना पाने का मलाल (Image Source: IANS)
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 8 विकेट से हरा दिया। सीएसके की जीत के हीरो एक बार फिर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे। सैमसन ने 52 गेंदों पर 87 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलायी और प्लेऑफ खेलने की संभावना बरकरार रखी। सैमसन को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बाद सैमसन ने शतक का मौका चूकने, फैंस द्वारा 'चेट्टा' नाम से पुकारे जाने और मैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
सैमसन ने कहा, "फैंस मुझे चेट्टा कह रहे हैं, लेकिन मुझे संजू नाम ज्यादा पसंद है।"