हरभजन सिंह और अशोक मित्तल को सीआरपीएफ ने मुहैया करवाई 'वाई कैटेगरी' सुरक्षा (Image Source: IANS)
भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने रविवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली थी, जिसके कुछ ही घंटों बाद केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप किया। हरभजन सिंह को सीआरपीएफ की ओर से 'वाई कैटेगरी' की सुरक्षा दी गई है।
उनके अलावा, राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण यह कदम उठाया गया है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (आप) का साथ जोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा है। चड्ढा ने कहा था कि उनके सहित 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल होने वाले हैं। इन सांसदों में राघव चड्ढा ने हरभजन सिंह का नाम भी लिया था।