शतक से चूकने के बावजूद एलएसजी की जीत से खुश नजर आए मिशेल मार्श, कहा- जीतकर अच्छा लगा (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में शुक्रवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेले गए मुकाबले में मिशेल मार्श ने अपनी विस्फोटक पारी से एलएसजी को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मार्श को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बाद मार्श ने कहा, "जीत कर अच्छा लगा। इस सीजन में हमारे लिए ऐसी जीतें बहुत कम रही हैं, इसलिए यह संतोषजनक है।"
जोस इंग्लिस के साथ पहले विकेट के लिए 70 गेंदों पर हुई 135 रनों की साझेदारी पर मार्श ने कहा, "यह एक अच्छी पार्टनरशिप थी। वह मुझ पर से दबाव कम करता है।"