Joe Root Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम मौजूदा समय में पाकिस्तान के टूर (England Tour of Pakistan) पर है। वो मेजबान पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ वनडे ट्राई सीरीज (Pakistan ODI Tri Series 2026) खेल रहे हैं। इस Tri Nation Series में इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जो रूट (Joe Root) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
कुमार संगकारा का महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका: इंग्लिश क्रिकेटर जो रूट एक बेहद ही दिग्गज बल्लेबाज़ हैं। वो इंग्लैंड के लिए 196 ODI खेलकर 7936 रन बना चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के सामने तो ODI में बेहद ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है। वो 35 वनडे में 62.58 की औसत से 1502 रन ठोक चुके हैं।
अब जो रूट के पास इंग्लैंड-श्रीलंका वनडे का नंबर-1 बल्लेबाज़ बनने का मौका है। वो Pakistan Tri Series में श्रीलंका के सामने 124 रन बनाकर ये कारनामा कर सकते हैं। फिलहाल नंबर-1 की पॉजिशन पर श्रीलंका के लीज़ेंड कुमार संगाकारा हैं। उन्होंने इंग्लैंड-श्रीलंका वनडे में 44 मैचों में 1625 रन बनाए।