Karnataka govt reviews proposal to host IPL opener in Bengaluru, Cabinet to take final call (Image Source: IANS)
कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले की मेजबानी के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक की। इस संबंध में अंतिम निर्णय शाम को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद लिया जाएगा।
विधान सौधा में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने की। बैठक में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि 4 जून 2025 को आरसीबी के पहले आईपीएल खिताब के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद स्टेडियम में मैचों के आयोजन पर रोक लगा दी गई थी।