न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन, बांग्लादेशी गेंदबाजों ने लगाई वनडे रैंकिंग में छलांग (Image Source: IANS)
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों की तिकड़ी को जबरदस्त फायदा मिला है। शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में मिलकर 18 विकेट हासिल किए, जिसके बाद उनकी रैंकिंग में काफी सुधार देखने को मिला। मेजबान बांग्लादेश ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
शोरिफुल इस्लाम गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में 11 पायदान ऊपर चढ़कर 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि मुस्तफिजुर ने 14 पायदानों की बड़ी छलांग लगाकर 41वां स्थान हासिल किया।
'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहे नाहिद राणा को इनमें सबसे ज्यादा फायदा हुआ, जो 16 पायदानों की छलांग लगाकर 48वें स्थान पर पहुंच गए। यह आगामी वैश्विक टूर्नामेंट से पहले तेज गेंदबाजी में बांग्लादेश की बढ़ती ताकत को दिखाता है।