लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी करने वालों को वनडे सीरीज में मिलेगी सफलता: जेम्स पैमेंट (लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी करने वालों को वनडे सीरीज में मिलेगी सफलता: जेम्स पैमेंट )
भारतीय क्रिकेट टीम को 5 टी20 मैचों की सीरीज के बाद न्यूजीलैंड में 5 वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलेंगे। ऐसे में वनडे सीरीज को लेकर रोमांच ज्यादा है। जसप्रीत बुमराह वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए यह गेंदबाजी टीम के लिए एक समस्या है।
न्यूजीलैंड के पूर्व सहायक कोच और मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच रह चुके जेम्स पैमेंट ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में वनडे सीरीज के दौरान गेंदबाजों पर बात की।
उन्होंने कहा, "गेंदबाजों को यह पक्का करने की कोशिश करनी चाहिए कि उन्हें किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है। अपनी सबसे अच्छी गेंद लगातार फेंकें। जो खिलाड़ी सही लेंथ पर लगातार गेंदबाजी करेगा, वही अच्छा परफॉर्म करेगा।"