'स्लैपगेट' पर ऐड बनाकर हरभजन ने 1 करोड़ कमाए, माफी वाले बयान नाटक: एस. श्रीसंत (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत और पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह के बीच हुआ 'थप्पड़ कांड' आईपीएल इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक माना जाता है। आईपीएल के पहले सीजन (आईपीएल 2008) में घटी ये घटना हर साल उस समय चर्चा में आ जाती है, जब आईपीएल का आयोजन हो रहा होता है।
एस. श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर बयान देते हुए उस घटना को फिर से चर्चा में ला दिया है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर तीखा हमला करते हुए उन पर इस घटना से आर्थिक लाभ कमाने का आरोप लगाया है।
श्रीसंत की टिप्पणियों में एक ऐड का जिक्र था, जिसमें हरभजन इलेक्ट्रॉनिक सामान ठीक करने की कोशिश कर रहे लोगों के एक ग्रुप पर चिल्ला रहे हैं और उन्हें पीट रहे हैं। हरभजन कहते हैं, "सही से थप्पड़ लगाओ, सब ठीक हो जाते हैं।"