हर्षिता-इमेशा की अर्धशतकीय पारी, श्रीलंका ने बांग्लादेश को पहले टी20 में 25 रनों से हराया (Image Source: IANS)
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बांग्लादेश को 25 रनों से हराया। सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका से मिले 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी।
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। जुएरिया फिरदौस 12 गेंदों का सामना करने के बाद 16 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद शर्मिन अख्तर भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और महज एक रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान निगार सुल्ताना अपना खाता तक खोलने में नाकाम रहीं।
विकेटकीपर बल्लेबाज दिलारा अख्तर अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और 14 गेंदों में 23 रन बनाने के बाद मिताली अयोध्या का शिकार बनीं। शोभना मोस्तरी 16 रन ही बना सकीं।