'मैं शॉर्ट-बॉल की समस्या कभी ठीक नहीं कर पाऊंगा, इसी ताने ने मुझे प्रेरित किया': श्रेयस अय्यर (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स एकमात्र ऐसी टीम है जिसने एक भी मैच नहीं गंवाया है। श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान और बल्लेबाज बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंचाया है। आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले इंजरी से जूझने वाले अय्यर अब खिताब उठाने के लिए तैयार हैं।
श्रेयस अय्यर ने जियोस्टार के शो 'बिलीव' पर इरफान पठान से बात करते हुए इंजरी से उबरने, एक मजबूत मानसिकता बनाने और अपनी टीम के लिए मैच को फिनिश करने की जिम्मेदारी उठाने के बारे में विस्तार से बताया।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन लोगों को गलत साबित करने की अपनी लगातार कोशिश के बारे में बताया जो उन पर शक करते थे।