आईपीएल 2026: फैंस को जीटी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी शतक की आस (Image Source: IANS)
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 52वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को खेला जा रहा है। फैंस इस मुकाबले में आरआर की जीत की उम्मीद कर रहे हैं, जिन्हें सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से तूफानी शतक की आस है।
इस मुकाबले को देखने स्टेडियम पहुंचे तनिष्क चौधरी ने 'आईएएनएस' से कहा, "मैं यहां राजस्थान रॉयल्स का मैच देखने आया हूं। मुझे वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीदे हैं। यकीनन रॉयल्स इस मुकाबले को अपने नाम करेगी। इस पूरे मुकाबले में 500 से ज्यादा रन देखने को मिल सकते हैं।"
वहीं, इमरान खान ने कहा, "हम यहां राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने आए हैं। वैभव मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि यह हाई स्कोरिंग मैच होगा। राजस्थान रॉयल्स मुकाबले को अपने नाम करेगी।"