आईपीएल 2026: एलएसजी से हिसाब चुकता करने उतरेगी केकेआर, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला रविवार शाम 7:30 से इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा।
एलएसजी और केकेआर दोनों ही टीमों का सीजन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। एलएसजी 7 मैचों में 2 जीत से 4 अंक लेकर अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 मैचों में सिर्फ 1 मैच जीता है और 3 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।
मुकाबले में उतरते हुए एलएसजी के पास एक अतिरिक्त अंक के अलावा सीजन में केकेआर के खिलाफ मिली जीत की मनोवैज्ञानिक बढ़त भी है। एलएसजी ने सीजन में केकेआर के खिलाफ पहली मुलाकात में 3 रन से जीत हासिल की थी। यह मैच इडन गार्डेन्स, कोलकाता में खेला गया था।