लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। एलएसजी की निगाहें लगातार हार के क्रम को तोड़ने पर होंगी।
एलएसजी इस मैच में 2 बदलावों के साथ उतरी है। टॉस जीतने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। आप जानते ही हैं कि हम इन्हीं परिस्थितियों में खेल रहे हैं और अभी भी इन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ मुकाबले काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं और एक खिलाड़ी के तौर पर हम इससे निपटने के तरीके ढूंढ रहे हैं। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं। एम सिद्धार्थ की जगह दिग्वेश राठी इस मैच में खेल रहे हैं। अवेश खान के स्थान पर मयंक यादव आए हैं।"
दूसरी ओर, टॉस गंवाने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "मैंने असल में अपने खिलाड़ियों से कहा था कि मैं टॉस हारना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि हम टॉस हार गए। मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छी बैटिंग की है, बीच में हमसे कुछ गलतियां हुईं। संदेश यह है कि हमें 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलना है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।"