NZ vs IND 4th T20 में भुवनेश्वर कुमार और Team India की संभावित प्लेइंग XI (India Probable Playing XI For 4th T20 Vs New Zealand)
India Probable Playing XI For 4th T20 Vs New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला (NZ vs IND 4th T20) शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग XI में कुछ बदलाव कर सकती है।
भुवनेश्वर कुमार के सिर लटकी तलवार: भुवी को न्यूजीलैंड टूर पर अपना इंटरनेशनल कमबैक करने का मौका मिला, लेकिन वो इसे भुनाने में असफल रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड के सामने शुरुआती तीन टी20 मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया है। वो किफायती गेंदबाज़ी करने में भी नाकाम रहे हैं। भुवी ने 12 ओवर में 11.58 की इकोनॉमी से 139 रन लुटाए हैं।
भुवी के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह मयंक यादव को मौका मिल सकता है। मयंक ने 11 T20I में 14 विकेट लिए हैं।