आईपीएल 2026: आउट ऑफ फॉर्म कुलदीप यादव को मिला कोच हेमांग बदानी का समर्थन (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच मुकाबला खेला गया। सीएसके के दोनों स्पिनरों अकील हुसैन और नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की। डीसी के स्पिनर अक्षर पटेल ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की, लेकिन मौजूदा समय में दुनिया के बेहतरीन स्पिनर माने जाने वाले और डीसी के लिए खेल रहे कुलदीप यादव अपने रंग में नजर नहीं आए।
कुलदीप ने सीएसके के खिलाफ 3 ओवर में 34 रन दिए लेकिन एक भी विकेट नहीं ले सके। यह पहला मौका नहीं था। कुलदीप आईपीएल 2026 में अब तक अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। सीजन के 10 मैचों में वह सिर्फ 7 विकेट ले सके हैं।
निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी कुलदीप को डीसी के मुख्य कोच हेमांग बदानी का समर्थन मिला है।