आईपीएल 2026: डीसी को रौंदने के बाद आरसीबी दूसरे स्थान पर, पर्पल कैप भुवनेश्वर के पास (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) का 39वां मुकाबला सोमवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया। आरसीबी ने भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड की घातक गेंदबाजी की बदौलत डीसी को 75 रन पर समेट दिया और 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 77 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया।
आइए डीसी और आरसीबी मैच के बाद अंकतालिका पर नजर डालते हैं।
पंजाब किंग्स 7 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। आरसीबी 8 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैचों से 10 अंक लेकर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों से 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।