आईपीएल 2026: जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी एसआरएच, लय पाने के लिए संघर्ष कर रही एमआई (Image Source: IANS)
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस इस सीजन में अपनी लय पाने के लिए संघर्ष कर रही है। इस टीम ने अब तक 7 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं। सिर्फ 4 प्वाइंट्स के साथ एमआई प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर मौजूद है।
अपने पिछले मुकाबले में एमआई को चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में उतर रही है।