आईपीएल 2026: आरसीबी को उसके घर में रोकना एलएसजी के लिए बड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड में बेंगलुरु आगे (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेंगलुरु को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रचंड फॉर्म में चल रही आरसीबी को उसके घर में रोकना एलएसजी के लिए बड़ी चुनौती है।
आरसीबी और एलएसजी के बीच मुकाबले हमेशा से रोमांचक होते रहे हैं। कभी एलएसजी आरसीबी के घर में तो कभी आरसीबी एलएसजी के घर में भारी पड़ती रही है, लेकिन ओवरऑल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो आरसीबी का पलड़ा भारी है।
दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच खेले गए, जिसमें आरसीबी ने 4 और एलएसजी ने 2 मैच जीते हैं। ये आंकड़े दर्शाने के लिए काफी हैं कि आरसीबी का सामना एलएसजी के लिए कभी आसान नहीं रहा है।