आईपीएल 2026: पंजाब को हराकर अंकतालिका में आरआर ने कौन सा स्थान हासिल किया? वैभव के सिर पर सजी ऑरेंज (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया। आरआर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब को उसके घर में हराया। पंजाब की सीजन की यह पहली हार थी।
पीबीकेएस के दिए 223 रन के लक्ष्य को आरआर ने 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाकर हासिल किया। 26 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाने वाले डोनोवन फरेरा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। आइए देखते हैं कि पीबीकेएस और आरआर मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।
पंजाब किंग्स आरआर से मिली हार के बावजूद 8 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। पंजाब पर जीत के बाद आरआर तीसरे स्थान पर है। आरआर के 9 मैचों से 12 अंक हैं।