एलएसजी बनाम आरआर: अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे फैंस, वैभव-पंत से खासा उम्मीदें (Image Source: IANS)
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच बुधवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 32वां मैच खेला जाएगा। हजारों क्रिकेट फैंस इस मुकाबले में अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। फैंस को इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और ऋषभ पंत से बल्लेबाजी में खासा उम्मीदें हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के एक फैन ने 'आईएएनएस' से कहा, "हम इस मुकाबले को देखने आए हैं। उम्मीद है कि एलएसजी इस मैच को अपने नाम करेगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला काफी मुश्किल होगा। हमें कप्तान ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें हैं।"
एक अन्य फैन ने कहा, "लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी काफी अच्छी है। हमें उम्मीद है कि एलएसजी इस सीजन टॉप-4 टीमों में मौजूद रहेगी।"