ओडिशा: राजगांगपुर में आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार (Image Source: IANS)
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार को पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगांगपुर क्षेत्र में चल रहे आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सुंदरगढ़ जिला पुलिस कार्यालय की ओर से रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पुलिस को आईपीएल मैचों के दौरान बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी चलने की गोपनीय सूचना मिली थी। इस इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी के निर्देश दिए। इस कार्रवाई के दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
यह टीम एसआई आरके सेठी, एसआई ए बेहरा, एएसआई पीके सेनापति, एएसआई एच धुरुआ और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में बनाई गई थी।