आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने देश के युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ने के लिए एक नई और अनोखी पहल की शुरुआत की है। उन्होंने क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल को माध्यम बनाकर युवाओं की रुचि धर्म से जोड़ने की योजना बनाई है।
देवकीनंदन ठाकुर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहे हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां जबरदस्त चल रही हैं। आप ट्रॉफी देख सकते हैं, आप युवाओं का उत्साह देख सकते हैं। ट्रायल में भी हमारे बच्चे जो जोश दिखा रहे हैं, वह अद्भुत है। लगभग 10 से 15 हजार बच्चों ने टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से केवल 125 का चयन किया जाएगा। जरा सोचिए..."
उन्होंने कहा, "इसलिए हमारा यह आग्रह है कि उन बच्चों को जो संस्कार देना है, वह संत-महात्माओं के माध्यम से हो; नशा मुक्त करना है संत-महात्माओं के माध्यम से; और उन्हीं बच्चों के हाथों से माता-बहनों की सेवा भी करवानी है, जो एसिड अटैक की शिकार हैं, जिनको एजुकेशन में कुछ मदद चाहिए, जो बीमार हैं और इलाज में मदद चाहिए, तो उनको वहीं पर ऑन द स्पॉट भी सेवा की जाएगी।