इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को जैसे ही अपनी टीम में शामिल किया वैसे ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाईजी द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन करने के बाद फैंस में काफी आक्रोश देखने को मिला और सोशल मीडिया पर काव्या मारन को फैंस जमकर खरी-खोटी भी सुनाने लगे।
हालांकि, इसी बीच सनराइजर्स लीड्स का ऑफिशियल एक्स अकाउंट भी सस्पेंड होने की खबरें आईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑक्शन में टीम द्वारा अबरार अहमद को 1 लाख 90 हजार पाउंड यानि करीब 2.34 करोड़ रुपये में खरीदने के तुरंत बाद, फ्रेंचाइजी का ऑफिशियल एक्स अकाउंट (पहले ट्विटर) अचानक से बंद हो गया। ये अचानक हुआ सस्पेंशन सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की लहर के बीच आया।
बता दें कि सनराइजर्स लीड्स के इस कदम ने इसलिए सबका ध्यान खींचा, क्योंकि इस फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक 'सन ग्रुप' के पास है। ये वही कंपनी है जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद की भी मालिक है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के चलते, 2009 के बाद से किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने IPL में हिस्सा नहीं लिया है। ऐसे में ये साइनिंग हर किसी का ध्यान खींचने में सफल रही।
SUNRISERS LEEDS FRANCHISE OFFICIAL ACCOUNT SUSPENDED
— Bemba Tavuma (@gaandfaadtits) March 13, 2026
- Last night at 8:30 PM, Sunrisers picked Abrar Ahmed in their team, and by 2:00 AM their Twitter account was suspended .
- This shows the power of Indian people. Now Kavya Maran will understand what people’s… pic.twitter.com/sSPN475K6E