बारिश ने धोया बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच, निर्णायक बना अंतिम मुकाबला (Image Source: IANS)
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। यह मुकाबला बुधवार को बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो सका।
बांग्लादेश ने 27 अप्रैल को इसी मैदान पर खेले गए पहले टी20 मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया था। उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 18 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।
उस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से कैटेन क्लार्क और डेन क्लीवर ने 51-51 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान निक केली ने 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया था। मेजबान टीम की तरफ से रिशाद हुसैन ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले।