आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले की मेजबानी महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम करेगा। फैंस ने उम्मीद जताई है कि राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में पंजाब किंग्स का विजय रथ रोकने में सफल रहेगी।
जयपुर से इस मुकाबले को देखने पहुंचे राजस्थान रॉयल्स के एक फैन ने समाचार एजेंसी 'आईएएनएस' से बातचीत करते हुए कहा कि इस मुकाबले में आरआर पंजाब किंग्स को मात देने में सफल रहेगी। वहीं, एक अन्य फैन ने उम्मीद जताई कि इस सीजन खराब फॉर्म में चल रहे रियान पराग पीबीकेएस के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि रियान इस मुकाबले में शतक लगाने में सफल रहेंगे और राजस्थान रॉयल्स को धमाकेदार जीत दिलाएंगे।
वहीं, पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने पहुंचे एक फैन ने कहा कि टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा कि पीबीकेएस ने जिस तरह से आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराया, उसके बाद लगता है कि पंजाब किंग्स को इस सीजन शायद ही कोई टीम हरा पाएगी। एक अन्य फैन ने कहा कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पीबीकेएस अजेय रहते हुए आईपीएल 2026 का खिताब जीतेगी।