अल्जीरिया को झटका, जबड़े में फ्रैक्चर के बाद लुका जिदान का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेलना अनिश्चित (Image Source: IANS)
12 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में वापसी करने जा रहे अल्जीरिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार गोलकीपर, लुका जिदान का जबड़ा और ठुड्डी टूट गई है, जिसके चलते इस बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में उनके खेलने पर संदेह पैदा हो गया है।
यह घटना रविवार को स्पेनिश सेकंड डिवीजन के मुकाबले में हुई, जहां ग्रेनाडा का सामना अल्मेरिया से था। विरोधी स्ट्राइकर थालिस से टक्कर के बाद उन्हें कंकशन हुआ। चोट लगने के बाद जिदान को रिप्लेस करना पड़ा।
क्लब ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, "मेडिकल जांच में पता चला है कि गोलकीपर के जबड़े और ठुड्डी में भी फ्रैक्चर हुआ है। खिलाड़ी क्लब के मेडिकल स्टाफ से सलाह-मशविरा करके आने वाले कुछ घंटों में अपने इलाज की अगली प्रक्रिया पर फैसला करेगा।"