टी20 ब्लास्ट: यॉर्कशायर ने नवीन-उल-हक की जगह हसन अली को किया टीम में शामिल (Image Source: IANS)
इंग्लैंड के काउंटी क्लब यॉर्कशायर ने आगामी टी20 ब्लास्ट सीजन के लिए पाकिस्तान के इंटरनेशनल खिलाड़ी हसन अली को अपने विदेशी खिलाड़ी के तौर पर साइन किया है। वह अनुभवी पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की जगह लेंगे, जो चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
नवीन के दाहिने कंधे में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया था। वह इस साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे और अब हेडिंग्ले में होने वाले यॉर्कशायर के मुकाबलों के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे। नवीन-उल-हक की गैरमौजूदगी यॉर्कशायर के लिए एक झटका है। हालांकि, हसन अली का अनुभव यॉर्कशायर के लिए काफी काम आ सकता है।
31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के लिए 57 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और दुनियाभर की कई लीग में हिस्सा लिया है। इंग्लिश घरेलू क्रिकेट में उनका पिछला प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।