कोच पर हमले के मामले में पुडुचेरी के 3 क्रिकेटर निलंबित, मामले में बरी होने तक लागू रहेगा प्रतिबंध (Image Source: IANS)
पुडुचेरी के तीन क्रिकेटरों-जे कार्तियेयन, ए अरविंदराज और एस संतोष कुमारन को अंडर-19 कोच पर कथित हमले के गंभीर आरोपों के चलते क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी (सीएपी) ने अपनी सभी क्रिकेट गतिविधियों से निलंबित कर दिया है।
आधिकारिक बयान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी ने कहा कि ये तीनों खिलाड़ी एक गंभीर आपराधिक मामले में शामिल हैं, जिसमें अंडर-19 कोच वेंकटरमन पर हमला और हत्या के प्रयास जैसे आरोप शामिल हैं।
एसोसिएशन ने बताया कि यह घटना 8 दिसंबर 2025 को हुई थी और सेदुरापेट पुलिस स्टेशन में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। मामला फिलहाल पुडुचेरी की न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लंबित है।