महिला टी20: भारत के खिलाफ वोल्वार्ड्ट की कप्तानी पारी, साउथ अफ्रीका ने 4-1 से जीती सीरीज (Image Source: IANS)
SA-W vs IND-W 5th T20: साउथ अफ्रीका ने सोमवार (27 अप्रैल) को भारतीय टीम के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की। इस टीम ने विलोमूर पार्क में खेले गए सीरीज के अंतिम मुकाबले को 23 रन से अपने नाम किया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इस टीम को सुने लुस और कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 9 ओवरों में 75 रन की साझेदारी की।
सुने लुस 23 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 23 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद टीम ने 82 के स्कोर तक ताजमिन ब्रित्ज (2) और एनेरी डर्कसेन (0) का विकेट भी खो दिया।