ms dhoni (© IANS)
18 फरवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम का हिस्सा रहे मोहम्मद कैफ का मानना है कि मौजूदा भारतीय टीम एमएस धोनी के इर्द-गिर्द घूमती है।
कैफ का मानना है भले ही विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी टीम के कप्तान नहीं हैं लेकिन विराट कोहली मैच के दौरान उनकी राय पर भरोसा करते हैं।
कैफ ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, “ धोनी टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं। वो कप्तान नहीं हैं लेकिन विराट कोहली अहम मौकों पर फैंसले लेने में धोनी की मदद लेते हैं। टीम धोनी के इर्द-गिर्द घूमती है। युवा गेंदबाज धोनी की मदद लेते हैं। जब कप्तान परेशानी में होता है,तो वो धोनी की तरफ जाता है।”