Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO किसी गुंडे के माफिक बेन स्टोक्स ने खुले सड़क पर करी मारपीट, देखिए वीडियो

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को सोमवार सुबह यहां हुए एक हादसे के कारण गिरफ्तार किया गया। स्टोक्स ने पूरी एक रात जेल में बिताई और अगली सुबह उन्हें बिना किसी आरोप के छोड़ दिया गया। क्रिकइंफो

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat September 28, 2017 • 14:18 PM
बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स ()
Advertisement

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को सोमवार सुबह यहां हुए एक हादसे के कारण गिरफ्तार किया गया। स्टोक्स ने पूरी एक रात जेल में बिताई और अगली सुबह उन्हें बिना किसी आरोप के छोड़ दिया गया। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान उनके साथ एलेक्स हेल्स भी मौजूद थे। इन दोनों खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को होने वाले एकदिवसीय मैच में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।  यह मामला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच के बाद का है जिसमें इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी और स्टोक्स ने 73 रन बनाए थे। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

समरसेट और एवॉन पुलिस ने कहा है कि 26 वर्षिय एक शख्स को शारीरिक नुकसान पहुंचाने शक के बिनाह पर गिरफ्तार किया गया है। खबर के मुताबिक इस दौरान स्टोक्स का हाथ चोटिल हो गया था।  सीरीज के चौथे मैच से पहले न स्टोक्स और न ही हेल्स अभ्यास सत्र में मौजूद थे। हेल्स जांच में पुलिस की मदद करने के लिए ब्रिस्टल गए थे। यह खबर आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा से 24 घंटे पहले आई है। 

आगे क्लिक करके देखें वीडियो कैसे बेन स्टोक्स ने खुले सड़क पर किसी गुंडे की तरह की लड़ाई►

Trending



Read More

Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement