विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ()
6 दिसंबर, ऩई दिल्ली (CRICKETNMORE)। क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ी खबर आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से खबर आई है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही शादी करने वाले है। दोनों की शादी इसी माह होगा। मीडिया में आई खबरों की माने तो दिसंबर को दूसरे सप्ताह विराट और अनुष्का विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं।
PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें
इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि दोनों की शादी बेहद ही भव्य तरीके से होगी। इटली में दोनों एक दूसरे के साथ भव्य अंदाज में शादी करने वाले है। इसके साथ - साथ खबर ये भी है कि 9, 10 और 11 दिसंबर को शादी की रस्में शुरू हो जाएगी। कहा जा रहा है कि विराट कोहली कल इटली के लिए रवाना हो जाएगें।