Advertisement
Advertisement
Advertisement

विराट कोहली ने तोड़ा धोनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे तेज 5000 वनडे रन बनाने वाले कप्तान बने

बेंगलुरू, 19 जनवरी | भारतीय कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। कोहली को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल चार रनों की दरकार थी और उन्होंने रविवार को यहां

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma January 19, 2020 • 20:16 PM
Virat Kohli
Virat Kohli (IANS)
Advertisement

बेंगलुरू, 19 जनवरी | भारतीय कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। कोहली को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल चार रनों की दरकार थी और उन्होंने रविवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल कर ली।

कोहली ने बतौर कप्तान 82 पारियों में ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 127 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Trending


पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 131 पारियों में बतौर कप्तान 5000 रन बनाए थे जबकि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम 135 पारियों में यह उपलब्धि है।

पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 136 पारियों में बतौर कप्तान वनडे में 5000 रन बनाए थे।
 


Cricket Scorecard

Advertisement