जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया (जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया)
अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे से मिले 170 रनों के लक्ष्य को अफगानिस्तान ने 3 विकेट खोकर 34.3 ओवर में आसानी से चेज किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी रही। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने मिलकर पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में 68 रन जोड़े। गुरबाज 31 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए और अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। वहीं, सेदिकुल्लाह अटल महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रहमत शाह और जादरान ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 116 गेंदों में 82 रनों की अहम साझेदारी निभाई।