Advertisement

विराट कोहली ने रचा इतिहास, 25 सालों में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर बने

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर कोई ना कोई रिकॉर्ड तोड़ते रहते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। वो गूगल के इतिहास में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav December 12, 2023 • 12:48 PM
Advertisement

हाल ही में समाप्त हुए वनडे विश्व कप 2023 में भी वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे लेकिन उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारत वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। वर्ल्ड कप के एक संस्करण में किसी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अब विराट के नाम हो गया है।

विराट अपने मैदान के अंदर किए गए कारनामों के चलते तो सुर्खियों में रहते ही हैं लेकिन इसके साथ-साथ कोहली के ऑफ-फील्ड व्यक्तित्व, जिसमें फैशन के बारे में उनका ज्ञान, परोपकारी प्रयास, निजी जीवन और टैटू के प्रति उनका प्यार भी शामिल है। कोहली की इन चीजों ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जिज्ञासा को बढ़ाया है। इस बीच, कोहली के हीरो क्रिस्टियानो रोनाल्डो Google पर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। 

Also Read: Live Score

कोहली के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं और इसका एक उदाहरण हाल ही में संपंन्न हुए विश्व कप में भी देखने को मिला था जब अमेरिका के मशहूर यूट्यूबर IShowSpeed कोहली से मिलने के लिए भारत तक आ गए थे लेकिन अफसोस वो विराट कोहली से मिल नहीं पाए लेकिन वो अपनी स्ट्रीम पर लगातार कोहली की बात करते रहते हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दिल्ली का ये लड़का आज दुनियाभर के फैंस के दिलों में राज कर रहा है।



Cricket Scorecard

Advertisement