भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली लगातार क्रिकेट फील्ड के अंदर और बाहर रिकॉर्ड्स तोड़ते ही रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। विराट कोहली गूगल के इतिहास में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। गूगल ने आधिकारिक तौर पर विराट कोहली को अपने 25 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर के रूप में घोषित किया है।
भारतीय पूर्व कप्तान पहली बार 2008 में U-19 विश्व कप के दौरान दुनिया की नजरों में आए थे, जहां उन्होंने अपनी कप्तानी में मेन इन ब्लू को जीत दिलाई थी। इसके बाद, उन्हें आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा चुना गया, जहां उन्होंने 16 साल तक खेला और अब भी इस टीम का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ भारत में पदार्पण किया और तब से, दिल्ली में जन्मे क्रिकेटर ने वनडे प्रारूप में सर्वाधिक शतकों सहित कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
हाल ही में समाप्त हुए वनडे विश्व कप 2023 में भी वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे लेकिन उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारत वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। वर्ल्ड कप के एक संस्करण में किसी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अब विराट के नाम हो गया है।
Virat Kohli is the 'most searched cricketer' in Google's 25-year-long history #CricketTwitter #India #TeamIndia #ViratKohli pic.twitter.com/QOnt3cHFwm
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 12, 2023