नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने शनिवार, 28 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में एक शानदार शतक बनाया। आंध्र क्रिकेट संघ (ACA) ने नितीश के ऐतिहासिक शतक को सराहा और युवा ऑलराउंडर को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
आंध्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष केसिनेनी शिवनाथ ने कहा कि, "यह आंध्र क्रिकेट संघ के लिए एक सौभाग्यशाली दिन और सबसे खुशी का पल है। हम बहुत खुश हैं कि आंध्र के एक लड़के को टेस्ट और इंटरनेशनल टी20 फॉर्मेट के लिए चुना गया है। सम्मान के रूप में, आंध्र क्रिकेट संघ की ओर से नितीश कुमार रेड्डी को 25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जा रहा है।"
25 LAKHS FOR NITISH KUMAR REDDY...!!!!
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 28, 2024
Andhra Cricket Association has announced a Cash Prize of 25 Lakhs for Nitish Kumar Reddy for his hundred at MCG. [Sportstar] pic.twitter.com/6mtQRGj9Mm
21 साल के नितीश रेड्डी ने नाबाद 105(74) रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने अपना शतक बोलैंड की गेंद पर चौके मारकर पूरा किया। उन्होंने अपना ये शतक अपने पिता को समर्पित किया। उनकी इस शतकीय पारी की मदद से भारत का स्कोर तीसरे दिन स्टंप्स तक 9 विकेट खोकर 358 रन हो गया है।