टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जिसके चलते टीम 165 रनों का ही लक्ष्य खड़ा कर पाई। जवाब में इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने शतकीय पारी खेली डाली और टीम ने आखिरी ओवर में आसान सी जीत हासिल कर ली।
पाकिस्तान की इस हार के बाद एक बार फिर से सीनियर बल्लेबाज बाबर आजम की काफी आलोचना हो रही है। बाबर के पूर्व साथी रहे इमाद वसीम ने तो उनको जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने बड़े मैच में एक दो बार छोड़कर कभी परफॉर्म नहीं किया। बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ 24 गेंदों में 25 रनों की धीमी पारी खेली, जो कि इमाद को बिल्कुल पसंद नहीं आई।
इमाद ने पाकिस्तानी चैनल पर बात करते हुए कहा, आप कितने मैच इस तरह बर्बाद करेंगे। 24 बॉल खेलने के बाद आप ऐसे आउट हो जाएं तो ये क्रिमिनल है। आपने 24 बॉल खेल लिए हैं, विकेट पर सेट हो गए हैं और आप ऐसी शॉट मारकर आउट हो रहे हैं। इंडिया के खिलाफ मैच में और यहां पर भी आप देखें तो बाबर ने ऐसा ही शॉट खेला। अगर आप पर सवाल उठते हैं तो वो वाजिब हैं, हमारा किसी के साथ कोई एजेंडा नहीं है। मैं ये देखना चाहता हूं कि टीम मीटिंग में क्या हो रहा होगा। कोई हाथ खड़ा करके ये नहीं कह रहा होगा कि हां यार, मैंने 24 बॉल्स खेली हैं। बाबर कब इम्पैक्ट डालेगा, वो कब हैरी ब्रूक की तरह हमें मैच जिताएगा।"
Imad Wasim is ripping apart #BabarAzam after his selfish knock of 25 runs in 24 balls.He is rightfully calling out his statpadding in T20 cricket.Babar Azam is playing with 100 SR in the last 3 #T20WorldCup..When will PCB realise that Babar is the problem pic.twitter.com/zBK5EfTkXh
— Cover Drive (@day6596) February 24, 2026