ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका तीसरा और आखिरी मुकाबला कैज़लिस स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद कीवी गेंदबाज़ों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 50 ओवर में महज़ 195 रनों पर रोक दिया। इसी बीच एक मज़ेदार वाक्या भी घटा। दरअसल, यह वाक्या ग्लेन मैक्सवेल से जुड़ा है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस मज़ेदार वीडियो को क्रिकेट.कॉम.एयू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वायरल वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैक्सवेल एक रन चुराने के लिए पिच पर दौड़ लगाते नज़र आ रहे हैं। इसी बीच जिमी नीशम गेंद को कलेक्ट करके स्ट्राइकर एंड पर थ्रो कर देते हैं। नीशम तेजी से बॉल को विकेटो की तरफ फेंकते हैं, लेकिन तभी मैक्सवेल गेंद के रास्ते में आ जाते हैं। नीशम का थ्रो सीधा बल्लेबाज़ की बॉडी से टकराती है।
गेंद बॉडी से टकराने के बाद मैक्सवेल थोड़ा दर्द से कराहते हैं, लेकिन उनके चेहरे पर एक मुस्कान भी नज़र आती है। इस घटना के दौरान राहत की बात यह रही कि मैक्सवेल को गंभीर चोट नहीं लगी और वह एक बार फिर बल्लेबाज़ी करने के लिए तैयार नज़र आए। अब मैक्सवेल का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
What a pain in the butt #AUSvNZ pic.twitter.com/tXc2bW1RHy
— cricket.com.au (@cricketcomau) September 8, 2022