Watch VIDEO - Shikhar Dhawan recites one of his favourite poems (Image Source: Google)
भारतीय टीम के बाएं हाथ के स्टार ओपनर शिखर धवन अपने हंसी-मजाक वाले माहौल के लिए जाने जाते है। वो मैदान के अंदर और बाहर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ खुशनुमा माहौल बनाने के लिए जाने जाते है।
क्रिकेट फैंस ने उन्हें कई बार भारतीय टीम के दो युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ के साथ कई अलग-अलग गानों पर डांस करते हुए देखा होगा। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें नो बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं।
लेकिन अब धवन की कला में एक और नाम जुड़ गया है। वो बांसुरी वादक के बाद अब शायर भी बन गए है। इस बल्लेबाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो एक कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं।