Advertisement
Advertisement
Advertisement

WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने शेयर की धोनी की फोटो, फैंस ने कहा- ‘दो दिग्गज हाथ मिलाते हुए’

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) और हॉलीवुड सुपरस्टार जॉन सीना (John Cena) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फोटो शेयर की है। फोटो में धोनी सीढ़ियों से नीचे उतरते और हाथ मिलाने के...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma November 14, 2021 • 10:08 AM
WWE superstar John Cena shares Dhoni's picture from Men’s T20 World Cup
WWE superstar John Cena shares Dhoni's picture from Men’s T20 World Cup (Image Source: Twitter)
Advertisement

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) और हॉलीवुड सुपरस्टार जॉन सीना (John Cena) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फोटो शेयर की है। फोटो में धोनी सीढ़ियों से नीचे उतरते और हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाते नजर आ रहे हैं। 

सीना द्वारा शेयर की गई फोटो उस समय की है, जब धोनी आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के मेंटर के रूप में जुड़े थे। हालांकि भारत मेगा इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में विफल रहा।

Trending


हालांकि हमेशा की तरह धोनी की फोटो के साथ भी कोई कैप्शन नहीं दिया गया है। लेकिन फैंस इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, जैसे “कुछ नहीं, सिर्फ दो दिग्गज हाथ मिलाते हुए” 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Cena (@johncena)

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

सीना ने अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली औऱ अमिताभ बच्चन जैसी प्रसिद्ध भारतीय हस्तियों की तस्वीरें शेयर करते रहे हैं, जिनमें धोनी का नाम उनकी लिस्ट में नया है। 


Cricket Scorecard

Advertisement