31 अगस्त, कोलंबो (CRICKETNMORE)>। विराट कोहली अपनी पारी के दौरान लगातार रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 45वां अर्धशतक जमा लिया है। लाइव स्कोर
इसके साथ - साथ विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 18 अर्धशतक जमाकर कमाल कर चुके हैं। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस का स्कोर बनानें वाले लिस्ट में महान अजहर की बराबरी कर ली है। अजहर ने भी 18 अर्धशतक श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में बनाए थे।
वैसे आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ सचिन ने सबसे ज्यादा 50 प्लस का स्कोर बनानें में सफल रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 25 दफा 50 प्लस का स्कोर बनाए हैं तो वहीं धोनी के नाम 20 दफा ऐसा कारनामा करने का रिकॉर्ड है। क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS
इसके साथ - साथ विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में ऐसा कमाल करने वाले विराट कोहली पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सचिन, इंजमाम, धोनी, सईद अनवर पहले से शामिल हैं। इसके अलावा वनडे में किसी टीम के खिलाफ सबसे तेज 2000 रन बनानें के मामले में कोहली संयूक्त रूप में महान वीवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली है।