Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं। इस दौरान सिर्फ 5 ही खिलाड़ियों ने 100 या उससे ज्यादा कैच लपके। इनमें 4 भारतीय हैं। आइए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
विराट कोहली: इस दिग्गज खिलाड़ी ने आईपीएल करियर में अब तक सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स की ओर से खेला है। साल 2008 से 2025 के बीच कोहली 267 मुकाबलों में उतरे, जिसमें 117 कैच लिए। कोहली इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने 39.54 की औसत के साथ 8,661 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकले।
सुरेश रैना: भारत के सबसे बेहतरीन फील्डर में से एक सुरेश रैना ने साल 2008 से 2021 के बीच कुल 205 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 109 कैच लपके। रैना आईपीएल में सिर्फ 2 ही टीमों से खेले। उन्होंने 32.51 की औसत के साथ 5,528 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 39 अर्धशतक निकले। वह इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने वालों में पांचवें स्थान पर हैं।