न्यूजीलैंड के अनुभवी क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) में भारत के खिलाफ पहली पारी में 216 गेदों पर 14 चौके लगाकर 118 रन बनाए। इसी बीच एक समय ऐसी घटना भी घटी जब ग्लेन फिलिप्स बेहद ही बुरी तरह चोटिल होने से बाल-बाल बचे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
हेलमेट पर लगा बॉल: ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 85वें ओवर में देखने को मिली। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाज़ी कर रहे थे जिनकी चौथी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने मिड ऑन की तरफ शॉट खेला और एक रन लेने के लिए दौड़ लगाई। फिलिप्स को भागता देख आकाश दीप भी भागे और उन्होंने तुरंत ही गेंद को पकड़कर सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया।
आकाश ने जल्द बाज़ी में एक गलत थ्रो किया था। वो विकेट के काफी ऊपर था जो कि भागते हुए ग्लेन फिलिप्स के सीधा हेलमेट पर लगा। सिर पर बॉल लगते ही ग्लेन फिलिप्स हिल गए। उन्होंने तुरंत ही अपना बैट हवा में छोड़ दिया और अपना हेलमेट उतारा। राहत की खबर ये है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। आकाश दीप ने भी ग्लेन फिलिप्स से माफी मांगी। अगर फिलिप्स ने हेलमेट नहीं पहना होता तो उन्हें काफी गंभीर चोट लग सकती थी। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।