PAK vs SL: पाकिस्तान का जीत का सूखा हुआ खत्म,दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को हराकर सीरीज पर किया कब्जा (Pakistan beat Sri Lanka by 8 wickets In second test to clinch series 1-0)
Pakistan vs Sri Lanka, 2nd Test Match Report: पाकिस्तान ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया और सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। बता दें कि दो साल और छह सीरीज के बाद पाकिस्तान ने कोई टेस्ट सीरीज जीती है।
पाकिस्तान को चौथे दिन जीत के लिए 90 रन का आसान सा लक्ष्य़ मिला, जिसे मेजबान टीम ने 2 विकेट गवाकर हासिल कर ली। आमेर जमाल ने 22 गेंदों में नाबाद 34 रन और अज़ान अवैस ने 36 गेंदों में नाबाद 32 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। तैयब आरिफ (13) और मोहम्मद ताहा (4) के रूप में पाकिस्तान को दो झटके लगे।
श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा ने 1-1 विकेट लिया।