India vs New Zealand 1st Test Day 2 Highlights: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और केएल राहुल (KL Rahul) की शानदार पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। खेल खत्म होने पर भारतीय टीम मेजबानों से 209 रन पीछे है।
दिन के तीसरे सत्र में जायसवाल और राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को शानदार शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 27.5 ओवर में 130 रनों की साझेदारी की। टीम को एकमात्र झटका जायसवाल के रूप में झटका लगा जिन्होंने 89 गेंदों में 16 चौकों की बदौलत 85 रन की पारी खेली। उनके बाद राहुल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया और 116 गेंदों में 52 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 35 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।
कीवी टीम के लिए एकमात्र विकेट मैट हेनरी के खाते में गया।