Akash Deep Bowled Glenn Phillips Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ आकाश दीप (Akash Deep) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) में शानदार गेंदबाज़ी की और न्यूजीलैंड की पहली पारी में 53 रन देकर 3 विकेट (23 ओवर में) चटकाए। इसी बीच आकाश ने न्यूजीलैंड के शतकवीर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) को भी आउट किया। उन्होंने एक करिश्माई गेंद से फिलिप्स को बोल्ड करके पवेलियन भेजा।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की पहली पारी के 94वें ओवर में घटी। ग्लेन फिलिप्स अपना शतक पूरा कर चुके थे और अभी भी काफी संभलकर समझदारी से खेल रहे थे। ऐसे में आकाश दीप ने उन्हें चकमा देने के लिए अपने तरशक से एक जादुई गेंद निकाली। आकाश ने ये ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर डिलीवर की थी जो कि पिच से टकराकर थोड़ा अंदर गई।
ग्लेन फिलिप्स को लगा कि गेंद एंगल के साथ ज्यादा अंदर आएगी ऐसे में उन्होंने बैट का फेस दिखाकर डिफेंस किया। हालांकि उनका अनुमान गलत रहा। गेंद इतना अंदर नहीं आई। वो उनके बैट के बेहद करीब से निकली और सीधा ऑफ स्टंप से टकराई। तो ऐसे आकाश दीप ने एक बवाल गेंद से शतकवीर ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। आप नीचे फिलिप्स के विकेट का वीडियो देख सकते हो।